भास्कर न्यूज | कवर्धा शिक्षा विभाग में हर साल शिक्षा सत्र के दौरान रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों को उसी सत्र के लिए प्रतिनियुक्ति दी जाती है। कबीरधाम जिले में ऐसे दर्जनभर शिक्षक है, जो वर्तमान समय में अपने स्कूल में कार्यरत है। लेकिन, इन शिक्षकों को बीते 5 से 6 माह का मानदेय नहीं मिला है। रुपए नहीं मिलने के कारण ऐसे शिक्षकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी विषय को लेकर पेंशनर्स संघ अध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, कवर्धा तहसील अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, सलाहकार इंजीनियर एसएस जैन ने डीईओ से चर्चा किया व जल्द से जल्द मानदेय जारी किए जाने की मांग किया। मौके पर बताया गया कि कई कार्यालय में मानदेय दिए जाने के नाम पर रुपए की मांग किया जाता है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रभारी डीईओ एफआर वर्मा ने बताया कि सभी बीईओ को स्पष्ट आदेश है कि मानदेय दिया जाए। कार्यालय को केवल उनकी उपस्थिति भेजी जाए। वहीं, पेंशनर्स संघ ने सभी सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारी व होने वाले लोगों से निवेदन किया है कि हमसे संपर्क करें। उनके जो भी प्रकरण है, उसका निराकरण करेंगे। उनसे कोई भी राशि संघ द्वारा नहीं ली जाएगी। ऐसे पेंशनर्स की सेवा करने हमेशा उपलब्ध रहेंगे।


