अशोकनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री:अधिकतम 23.4 पर आया, सुबह और रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड

अशोकनगर में बीते एक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। साथ ही तापमान भी डाउन है। उत्तर-पूर्व की ओर से आने वाली सर्द हवा और भी अधिक ठंड बढ़ा रही है। हालांकि कुछ दिनों से कोहरा कम हुआ है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से सुबह शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय प्रतिदिन धूप निकल रही है, लेकिन अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है। इस समय 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह कुछ देर तक सर्द हवा चलने की वजह से मौसम काफी ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि एक-दो दिन तक और सर्द हवा चलने और तापमान डाउन रहने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *