कोटा के इन इलाकों में 2 से 5-घंटे बिजली कटौती:बापू कॉलोनी, सिटी पुलिस लाइन,कंसुआ इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: बापू बस्ती, विमल किराना स्टोर और आसपास के क्षेत्र की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: आकाश नगर, शुभ लाभ एन्क्लेव, ब्रिज विला, उत्तम नगर, मनसा कॉलोनी, अर्जुन विहार, बालाजी आवास 1,2,3, देवली अरब रोड, अशोक विहार, उज्जवल विहार, अश्विनी विहार, कैनाल रोड वृन्दावन धाम इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: सिटी पुलिस लाइन, सिटी एसपी कार्यालय की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: कंसुआ सामुदायिक भवन व आसपास, कंसुआ सर्किल, गत्ता फैक्ट्री रोड, कंसुआ शिव मंदिर रोड व आसपास के इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *