मंदसौर में आज यानी कि शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण की जाएगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अशोक नगर, नारायण नगर, नारायण नगर गोल्ड, नारायण नगर सिल्वर, शालीमार, गोपाल कृष्ण गौशाला, सिसोदिया कृषि फार्म के आसपास रावण रोड और कमल चौक शामिल हैं। विद्युत विभाग ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।


