नीमच में कड़ाके की ठंड, विजिबिलिटी 10 मीटर:कोहरे में हेडलाइट जलाकर चले वाहन चालक; विशेषज्ञ बोले-आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड

नीमच जिले में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार को जिले के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर घने कोहरे में हेडलाइट जलाकर चलते वाहन रह गई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली और रतनगढ़ जैसे क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हुई। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में और बढ़ेगी ठंड सुबह का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ठंड का सीधा असर खेल के मैदानों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी देखा जा रहा है। बाजारों में सुबह की चहल-पहल गायब है और लोग ठिठुरन से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *