पुलिस की अभियान से ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ा:मऊगंज में चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का कर रहे उपयोग; हादसे घटे

मऊगंज जिले में यातायात पुलिस के चेकिंग अभियान से सड़क सुरक्षा में सुधार आया है। नियमों के पालन में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क हादसों में कमी दर्ज की जा रही है। वाहन चालक अब हेलमेट और सीट बेल्ट का अधिक उपयोग कर रहे हैं। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की जान बचाना और जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पुलिस की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। चालानी कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान यातायात प्रभारी सिंह लगातार चालानी कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि सड़कों पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात सुनिश्चित किया जा सके। कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और कोहरे व ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है कि घने कोहरे और ठंड के दौरान रात में अनावश्यक यात्रा से बचें। उन्होंने केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी और बताया कि हेलमेट तथा सीट बेल्ट केवल कानून का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के सबसे मजबूत कवच हैं। विशेष अभियान से बढ़ा नियम पालन, हादसों में कमी हाल ही में गुरुवार और शुक्रवार को शाम 8 बजे तक चले एक विशेष अभियान में 34 नियम विरुद्ध वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 11 हजार 800 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस अभियान का सीधा असर सड़कों पर दिख रहा है, जहां हेलमेट पहने दोपहिया चालक और सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक अब अधिक संख्या में नजर आ रहे हैं। यातायात पुलिस की इस पहल से न केवल नियमों का पालन बढ़ा है, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने लगी है। मऊगंज में सुरक्षित और अनुशासित यातायात की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *