बांसवाड़ा में पानी की बोतल में 60 लाख की स्मैक:निचले हिस्से में बनाया था चैम्बर; वेल्डिंग नजर आई तो शक हुआ

बांसवाड़ा पुलिस ने 550 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। तस्करों ने नशे की खेप छुपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच सके। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। बोतल के निचले हिस्से में बनाया था चैंबर ​थानाधिकारी लक्ष्मीचन्द वर्मा के नेतृत्व में दानपुर पुलिस और घोड़ी तेजपुर चौकी जाप्ता शुक्रवार को नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को देख उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन जाप्ते ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। ​पीछे बैठे युवक के हाथ में स्टील की पानी की बोतल थी। ऊपर से देखने पर बोतल खाली थी, लेकिन उसका वजन सामान्य से काफी ज्यादा था। जब गहनता से जांच की गई तो बोतल के निचले हिस्से में एक गुप्त जोड़ (वेल्डिंग) नजर आया। काफी मशक्कत के बाद जब बोतल का निचला हिस्सा खोला गया, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उसके भीतर प्लास्टिक की थैली में 550 ग्राम स्मैक भरी हुई थी। ​पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है: रमेश से लाए थे खेप, जगदीश को देनी थी डिलीवरी ​प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह स्मैक वे रमेश पुत्र हरीराम निवासी टापरिया फरेड़ी से लेकर आए थे। रमेश के निर्देश पर यह खेप घोड़ी तेजपुर गांव में जगदीश नाम के व्यक्ति को डिलिवर करनी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले का अनुसंधान कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह कर रहे हैं। ​टीम की विशेष भूमिका ​एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल शंभूदयाल और कॉन्स्टेबल प्रभुराम की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी लक्ष्मीचन्द वर्मा के साथ हेड कॉन्स्टेबल कृष्णपाल सिंह, हेमेन्द्र सिंह और कॉन्स्टेबल गणेश, तेजपाल, अनिल, मोहनलाल व प्रिन्सराज सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *