बांसवाड़ा शहर के एमएसबी (MSB) स्कूल मैदान पर शनिवार से तीसरी जिला स्तरीय दो दिवसीय राजस्व विभाग खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों से परिचय लिया, फिर बल्ला थामकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्य के तनाव को कम करना और आपसी समन्वय व खेल भावना को बढ़ावा देना है। घाटोल और कलेक्ट्रेट बांसवाड़ा जीते प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट मैदान पर हुई प्रतियोगिता में जिले की कुल 9 टीमें शामिल हुई। इनमें- इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन और हैंडबॉल के मुकाबले
खेल स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत हुई। यहां भी राजस्व विभाग के कार्मिकों ने अपनी फुर्ती और कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर एसडीएम सहित विभिन्न उपखंडों के तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर बोले- फील्ड के साथ खेलों में भी एक्टिव रहे
उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग के कंधे पर जिम्मेदारी का बड़ा बोझ रहता है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों को मानसिक सुकून मिलता है और टीम भावना विकसित होती है। मैदान पर अधिकारी और कर्मचारी पद की गरिमा के साथ-साथ एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए।


