मेघनगर में केमिकल फैक्ट्रियों से प्रदूषण पर कार्रवाई की मांंग:झाबुआ में जिला अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फेंस, कहा-अनहोनी का इंतजार कर रहा है प्रशासन

झाबुआ के विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कांग्रेस ने मेघनगर की केमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका और विधायक वीर सिंह भूरिया ने इंदौर के भागीरथपुरा घटना का हवाला देते हुए प्रशासन को आगाह किया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। मेघनगर की फैक्ट्रियों से निकल रहे केमिकल पर जताई नाराजगी कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मेघनगर की फैक्ट्रियों से आयरन और क्रोमियम जैसे खतरनाक तत्व युक्त लाल पानी निकल रहा है। यह पानी क्षेत्र के जल स्रोतों और हवा को प्रदूषित कर रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और मवेशियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भू-जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट नहीं की सार्वजनिक जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि केंद्रीय समिति के भू-जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पानी के दूषित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है और न ही कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। प्रशासन पर कांग्रेस की शिकायतों पर कार्रवाई न करने का आरोप विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि ‘जीवन बचाओ महा आंदोलन’ के माध्यम से सरकार को पहले भी इस समस्या के बारे में चेताया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने जहरीले पानी की समस्या और प्रदूषण पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता साबिर फिटवेल, यामीन शेख और एनएसयूआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *