भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत शनिवार को राजगढ़ नगर में मंशा महादेव का जलाभिषेक किया गया। यह आयोजन पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के परम पूज्य गुरुदेव ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। एक हजार साल पहले हुआ था आक्रमण
ज्योतिषाचार्य भारद्वाज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की भारतीय सभ्यता, अटूट आस्था और निरंतर संघर्ष की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी वर्ष सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुआ आक्रमण भारत की आस्था पर प्रहार था, लेकिन हर बार सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के साथ खड़ा होकर भारतीय संस्कृति की अखंडता को सशक्त करता रहा है। इस अवसर पर पंकज बारोड, विपिन पांडे, निलेश शर्मा, दीपक चौधरी, निलेश सोनी, शंभू परवार, मोतीसिंह राठौर, विक्रम बारोड़, शुभम जोक्सन, निलेश परमार सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें…


