छतरपुर में 12 साल बाद इनामी वारंटी गिरफ्तार:मारपीट केस में फरार आरोपी पकड़ा गया

छतरपुर पुलिस ने 12 साल पुराने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे 7 हजार रुपए के इनामी वारंटी शत्रुघ्न राजपूत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शत्रुघ्न राजपूत पिता रामसजीवन राजपूत गौरिहार थाना क्षेत्र के कितपुरा गांव का निवासी है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा घोषित इनाम के बाद हुई। कार्रवाई छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘न्याय पथ अभियान’ का हिस्सा है। इस गिरफ्तारी अभियान में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित, बाबू लाल वर्मा, शंकर सिंह, अनिल यादव, दीपक चौरसिया, महेन्द्र सचान और अमित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *