कानपुर के बिठूर में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। फोन ना उठने पर परिजन उसके रूम पर गए तो ताला लगा था। जिसके बाद पर परिजनो ने थाने में जाकर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में झूठी है मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है छात्र जनपद कन्नौज के चौखटा निवासी शिवकुमार किसान है। शिव कुमार ने बताया की उनका बेटा रिशु कानपुर के बिठूर मंधना में बने महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। पिता के अनुसार बेटे रिशु से गुरुवार को देर शाम को बात हुई थी। उसके बाद उसने सुबह कॉल करने की बात कहते हुए फोन कहा। सुबह फोन ना आने पर उन्होंने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद बताने लगा। उन्होंने सोचा कि बेटा कॉलेज गया होगा तो फोन बंद होगा। जब देर शाम को भी फोन चालू नहीं हुआ और बात नहीं हुई तो उनको चिंता होने लगी। इसके बाद वह शनिवार को मंधना बेटे के रूम पर पहुंचे तो रूम पर ताला लगा था इसके बाद वह थाने जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। बोले थाना प्रभारी बिठूर थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि जहाँ छात्र रहता है। वहां पर जाकर जांच गहनता से पड़ताल की गई है। एक युवती से उसके प्रेम संबंध की बात निकल कर सामने आई है। उस युवती का भी फोन 2 दिन से बंद है। उनके परिजनों से भी बात की गई है। मामले की गहनता से जाँच पड़ताल की जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर अभी गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।


