मेन रोड में निगम की 13.5 डिसमिल भूमि से हटा अतिक्रमण

रांची | रांची नगर निगम ने शनिवार को मेन रोड स्थित आरअली ग्रैंड मॉल के विपरित अवस्थित निगम की 13.5 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के तहत पूर्व में बंदोबस्ती की गई दुकानों में से अतिक्रमित 8 दुकानें, 2 गुमटी को हटाया गया। इसे विकास योजना के तहत शहर को विकसित करने की तैयारी माना जा रहा है। मालूम हो इस भूमि पर रांची नगर निगम जी प्लस1 मार्केट कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना है। जिसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। नागरिकों से अपील किया गया कि कहीं सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण दिखे, तो सूचना दें। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में निगम का सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *