रैडिसन ब्लू में एमएसएमई, निर्यातकों और स्टार्टअप्स को दी गई जानकारी

लुधियाना | पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एनसीजीटीसी के तत्वावधान में लुधियाना के रैडिसन ब्लू होटल में एमएसएमई क्रेडिट गारंटी संबंधी योजनाओं की जागरुकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएसएमई इकाइयों, निर्यातकों और स्टार्टअप्स को सरकारी क्रेडिट गारंटी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई को ऋण प्रवाह एवं वित्तीय सुगमता को बढ़ाना था। मुख्य अतिथि दुर्गेश पांडे, सीईओ, एनसीजीटीसी ने बताया कि वर्तमान में लगभग 15 क्रेडिट गारंटी योजनाएं संचालित हैं, जिनमें से तीन सभी उद्यमियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनमें निर्यातकों के लिए 100% क्रेडिट गारंटी योजना, एमएसएमई के लिए म्यूचुअल गारंटी योजना और स्टार्टअप्स के लिए विशेष ऋण गारंटी योजना शामिल हैं। पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक परमेश कुमार ने एमएसएमई को भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला बताते हुए देश की प्रगति में उनके बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। किशोर चिलाना, मंडल प्रमुख, पीएनबी ने एमएसएमई संबंधी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएनबी के उच्चाधिकारी, उद्योगपति, निर्यातक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *