श्री हरमंदर साहिब में माथा टेक की अरदास

अमृतसर | मध्य प्रदेश के स्टेट प्रैस क्लब के 113 सदस्यों ने पारिवारिक मैंबरों के साथ सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। स्टेट प्रैस क्लब के प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सचखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक हुए सदस्यों ने परिक्रमा की तथा सरबत दे भले की अरदास भी की। प्रवीण व अन्य जर्नलिस्ट सदस्यों को एसजीपीसी की तरफ से यात्री निवासों के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने श्री दरबार साहिब का माडल व धार्मिक पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित भी किया । उनके साथ श्री दरबार साहिब के सूचना अधिकारी अमृतपाल भी थे। प्रवीण ने कहा कि इंदौर में 40-50 गुरुद्वारा साहिबान हैं इनमें से दो ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब भी हैं। उक्त धार्मिक स्थल श्री गुरु गोबिंद सिंह तथा श्री गुरु नानक देव जी की चरण छो प्राप्त हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *