भास्कर न्यूज | हतबंध सनातन कभी झुक नहीं सकता” के उद्घोष के साथ सोमनाथ पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्र स्वाभिमान के भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हथबंध नवापारा मंडल में भी भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत हथबंद स्थित महाकाल शिवलिंग मंदिर में दीप प्रज्वलन, ऊँकार जप एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति की अमरता, अटूट आस्था एवं आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नया भारत अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगा तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करेगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, जनपद प्रतिनिधि बबलू पटेल, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल सहित मोनू समुद्रे, जीतू यादव, जितेंद्र साहू, संतराम ध्रुव, भूपेंद्र पाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमनाथ अमर था, अमर है और अमर रहेगा।


