पाटन | भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्याय जितेंद्र सोनी एवं मंत्री पशुपति शर्मा द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी गई। मौके पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि अमित तिवारी एक युवा, कर्मठ एवं जुझारू नेता हैं, जो संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निरंतर कार्य करते रहे हैं। मंडल अध्यक्ष संजय सिंह एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने अमित तिवारी को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।


