जिले के 11 प्रखंडों की जल सहियाओं ने मनाया वनभोज

भास्कर न्यूज | चाईबासा झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा द्वारा जल सहिया सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तांतनगर प्रखंड के संगम तट पर किया गया। इसमें चाईबासा प्रमंडल अंतर्गत 11 प्रखंडों की जल सहियाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा शामिल हुए थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, तांतनगर प्रखंड के सभी मुखिया, प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में सभी 11 प्रखंडों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनभोज कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *