कम विजिबिलिटी के कारण शताब्दी समेत 19 ट्रेनें लेट साढ़े 4 घंटे तक लेट

भास्कर न्यूज | जालंधर उत्तर भारत में छाए घने कोहरे और धुंध ने रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लो विजिबिलिटी के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इसका सीधा असर जालंधर सिटी और कैंट रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार धुंध के कारण ट्रेनों की गति कम रखनी पड़ रही है। वहीं, कई यात्रियों की शिकायत है कि ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उनका आगे का सफर और जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेनों की लोकेशन को लेकर भी बार-बार बदलाव हो रहे हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रहती है। सिटी रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़। 1. आम्रपाली एक्सप्रेस : 4:30 घंटे 2. जलियांवालाबाग एक्स.: 4 घंटे 3. सरयू यमुना एक्सप्रेस : 3:30 घंटे 4. सचखंड एक्सप्रेस : 3:15 घंटे 5. हीराकुंड एक्सप्रेस : 3 घंटे 6. सरबत दा भला एक्स.: 2:45 घंटे 7. जन नायक एक्सप्रेस : 2:15 घंटे 8. हेमकुंट एक्सप्रेस: 1:30 घंटा 9. अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस : 1:15 घंटा 10. गोल्डन टेंपल, इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस : 1 घंटा 11. देहरादून-अमृतसर ः 30 मिनट 12. हावड़ा मेल ः 30 मिनट 13. दादर एक्सप्रेस : 30 मिनट 14. शालीमार एक्सप्रेस ः 1ः30 घंटा 15. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ः1ः30 घंटा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *