भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धीयां दी लोहड़ी मनाई गई। जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों के डायरेक्टरों, प्रिंसिपलों व समूह स्टॉफ मेंबर्स द्वारा ग्रुप के चेयरमैन का स्वागत गिद्दा व सुंदर मुंदरिए हो! तेरा कौण विचारा हो व अन्य बोलियां डाल कर किया गया। इस दौरान परिसर को छात्रों एवं स्टाफ मेंबर्स द्वारा खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। इस समारोह में छात्रों ने कई प्रस्तुतियां दीं। जिसमें लोहड़ी के लोक गीत, भांगड़ा, गिद्दा, कविताएं खास थी। इस दौरान कार्यक्रम में लोहड़ी के इतिहास, संस्कृति एवं समाज में लड़कियों के प्रति सोच को ऊंचा रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोहड़ी का अलाव जलाकर मुख्य अतिथि व स्टाफ ने देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लोहड़ी के इतिहास को बताते हुए समाज को लड़कियों प्रति सोच को ऊंचा उठाने का संदेश दिया और सभी को रेवड़ी, मूंगफली आदि बाँट लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी।


