लुधियाना ताजपुर रोड पुल पर दर्दनाक हादसा:ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौके पर ही मौत

लुधियाना के ताजपुर रोड पुल पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है जो टाटा कंपनी में काम करता था। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे उस वक्त हुआ जब अर्जुन अपनी बाइक पर सवार होकर घर से समराला चौक की ओर जा रहा था। दोस्त ने क्या बताया
दोस्त ने बताया कि में अपनी एक्टिवा पर उसके साथ ही जा रही थी सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि संभलने का मौका नहीं मिला। उसने बताया कि अर्जुन टाटा कंपनी में काम करता था और आज छुट्टी के दिन अपनी बाइक ठीक करवाने समराला चौक जा रहा था। दोस्त ने बताया कि ताजपुर रोड पुल के ऊपर अर्जुन की बाइक पर जार रहा था तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी और अर्जुन का सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाके पर तैनात पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ हादसे के वक्त पुल के पास ही पुलिस टीम रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के चालान काट रही थी। जैसे ही पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली उन्होंने तुरंत ट्रक का पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ड्राइवर और ट्रक को थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *