दमोह-जबलपुर मार्ग पर बस-कार टक्कर, 3 घायल:चालक बस लेकर भागा; नोहटा पुलिस ने पकड़ा

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर एक बस और कार की टक्कर हो गई। देहात थाना क्षेत्र के कोटातला गांव के पास हुई इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में नोहटा पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, दमोह से जबलपुर की ओर यज्ञ में शामिल होने के लिए कार क्रमांक MP 21 CA 3828 में 8 लोग सवार थे। इसी दौरान दमोह से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP 34 ZF 7177 के चालक ने कोटातला गांव के समीप अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही कार बस से टकरा गई। ये हुए घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पूरन पिता भगीरथ सिंह ठाकुर (62, निवासी जटाशंकर कॉलोनी), कुंती पति नरेंद्र सिंह ठाकुर (36, निवासी बजरिया) और सूर्या ठाकुर (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कार सवारों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नोहटा पुलिस ने पकड़ा बस चालक को घटना की सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए थे, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घटना के बाद फरार हुए बस चालक को नोहटा पुलिस ने पकड़ लिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *