अनूपपुर में दुकान का ताला तोड़कर घुसा चोर गिरफ्तार:स्थानीय निवासी ने दी थी पुलिस को सूचना, मौके से चोरी के औजार जब्त

अनूपपुर में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने घुसे एक चोर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह घटना पुरानी सब्जी मंडी स्थित अग्रवाल सेल्स लोहा सरिया की दुकान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का है। पुलिस ने आरोपी के पास से ताला तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए हैं। स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को वार्ड नंबर 08 निवासी शोएब अंसारी ने सूचना दी। शोएब ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुरानी सब्जी मंडी में महावीर प्रेस के सामने स्थित गिरधारीलाल अग्रवाल की दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। चोरी की आशंका है। आरोपी युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू और आरक्षक अमित यादव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के अंदर चोरी के इरादे से घुसे नानदादा कोल (22) पुत्र शिवप्रसाद कोल, निवासी ग्राम सड्डी, थाना कोतमा को रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरी में इस्तेमाल आजौर भी जब्त पुलिस ने आरोपी से लोहे का प्लास, नुकीला बरमा और लोहे का जैक जैसे औजार भी बरामद किए। दुकान मालिक गिरधारीलाल अग्रवाल (48) की रिपोर्ट पर आरोपी नानदादा कोल के खिलाफ धारा 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस अब गिरफ्तार चोर से जिले में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने इस सफल कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *