केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है। इस एक साल में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा और हर क्षेत्र में विकास किया। कांग्रेस कार्यकाल में पेपर लीक हुए और भाजपा सरकार ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। साथ ही ऐसे इंतजाम किए कि भविष्य में युवाओं के साथ कुठाराघात नहीं हो। भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की एक साल की कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार व सीएम भजनलाल शर्मा का एक साल बेमिसाल रहा। इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना लागू करने, किसान सम्मान निधि योजना लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपने को पूरा करने के लिए कईं कार्य किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुए और युवा हताश हुआ। भाजपा ने आते ही पपेर लीक करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और अजमेर जिला चुनाव प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार ने कईं उपलब्धियां हासिल की। कुछ आंकडे़ देखकर अन्दाज लगाया जा सकता है कि किस प्रकार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में 2023 तक 4233 थी जो इस साल 24517 है, इसी प्रकार साइकिल का आंकड़ा 0 था, जो अब तक 8.51 लाख है, गौशाला अनुदान की बात करें तो पिछले साल 733 करोड़ था जो इस साल 1148 करोड़ है। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा सरकार को एक साल पूरा हुआ है और पारदर्शिता के साथ प्रदेश आगे बढ़ा। पिछली सरकार में हर पेपर लीक हुआ और मुख्यमंत्री ने आते ही एसआईटी का गठन कर आरोपियों को संलाखों के पीछे डाला। महिला अपराध में भी सात प्रतिशत कमी आई। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया। सात से आठ हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि एक साल का जश्न मनाया जा रहा है। 17 को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाली रैली में अजमेर शहर से 100 से अधिक बस व पांच सौ छोटे वाहनों से करीब सात से आठ हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। पढें ये खबर भी… शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 93 हजार ठगे:जयपुर की महिला सहित 2 के खिलाफ FIR, रुपए लौटाने से इनकार अजमेर में शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जयपुर निवासी महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


