बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विकास ने झारखंड का नाम किया रोशन

जमुआ | चकमनजों पंचायत के छकनाडीह गांव में रविवार को लोकल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सचिव अशोक पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 जनवरी को शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर जाने का निर्णय लेना था। मार्च में शामिल होने का संकल्प लिया। शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सह जिला कमेटी सदस्य मनोवर हसन बंटी, एप्वा नेत्री मीना दास, प्रखंड कमेटी सदस्य भगीरथ पंडित, विशेश्वर यादव, सगीर अंसारी, कॉमरेड राजा, इनामुल हक, कृष्णदान पंडित, सिकंदर, नकुल दास, चंद्रकला देवी, मोहम्मद अरशद, रेशमी देवी, गुड़िया देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | बड़की सरिया उड़ीसा के भुवनेश्वर में आईबीबीएफ़ की ओर से आयोजित ईस्ट इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया निवासी और आर्यन जिम के संचालक विकास कुमार ने राज्य का शानदार प्रतिनिधित्व किया। 12 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच हुए इस प्रतियोगिता में विकास कुमार ने मेन्स फिजिक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। विकास ने इस अवसर पर कहा कि राज्य का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। विकास ने कहा कि इस सफलता के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करना आवश्यक है और जीवन में कोई भी मुकाम बिना प्रयास और समर्पण के हासिल नहीं किया जा सकता। प्रतियोगिता में उनकी इस उपलब्धि से सरिया और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *