श्री राम बाग मंदिर दीपनगर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही प्रभातफेरी परिक्रमा के दौरान हर हर महादेव के जयकारों से दीपनगर गूंज उठा। प्रभातफेरी शिव मंदिर से शुरू हो कर दीपनगर की परिक्रमा करते हुए मंदिर में संपन्न हुई। प्रभातफेरी में भारी संख्या में भक्तजनों ने हिस्सा लेकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रभातफेरी मार्ग पर भक्तों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर सुनिल कुमार अग्रवाल, सुमित राणो, सरब, प्रियंका मोरया, आशा रानी सहित अन्य मौजूद थे।


