पेड़ से टकराकर पलटी कार, 1 जवान की मौत

दंतेवाड़ा| अरनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक भक्तु अटामी की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जवान किसी काम से अरनपुर से समेली की ओर कार से आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार की वजह से उसकी कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक भक्तु अटामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर अरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव कब्जे में लिया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *