मिल में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा पुलिस की सक्रियता के चलते राइस मिल में हुई ट्रक बैटरी चोरी का आरोपी संजीव धिरही (19) गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजीव धिरही, पिता अमरनाथ धिरही, निवासी वार्ड क्रमांक 13, गुरुघासीदास मोहल्ला, अकलतरा को चोरी की वारदात के बाद फरार घोषित किया गया था। 0प्रार्थी ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 8466 महाराजा राइस मिल परिसर में काटा कराने के लिए खड़ा था। इसी दौरान रात के समय अज्ञात चोर ने ट्रक से बैटरी चोरी कर ली। । शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने आरोपी संजीव धिरही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रात में महाराजा राइस मिल में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरी भी बरामद की गई। इस कार्रवाई के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *