भास्कर न्यूज | टुण्डरा संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास जी की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रहे, जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला बलौदाबाजार भाटापारा भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वय हरिनाथ खूंटे एवं चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलाध्यक्ष गण प्रमुख रूप से बैठक में शामिल हुए।


