सियाराम साहू केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त हुए

कवर्धा| सीहोर जिला (मप्र) के सलकनपुर में अखिल भारतीय तैलिक महासभा भोपाल (मप्र) के प्रादेशिक अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से कराने छग से अखिल भारतीय तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीरसागर ने की। डॉ. सियाराम साहू पूर्व में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई सामाजिक संगठनों के चुनाव करा चुके हैं। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सामाजिक, संगठनात्मक और क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहन समझ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *