पानी, साफ-सफाई समेत अन्य समस्या देखने महापौर सुबह से वार्डों में निकले

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पानी व साफ-सफाई के अलावा अन्य समस्या से अवगत होने शनिवार की सुबह महापौर मधुसूदन यादव, निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ कौरिनभाठा, आशीर्वाद कॉलोनी, बर्फानी आश्रम क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर नागरिकों से मुलाकात की। महापौर यादव, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैंकी बग्गा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखिजा, पार्षद डुरेन्द्र साहू व सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर तथा अधिकारियों के साथ साफ सफाई का निरीक्षण किया। यहां पानी निकासी की समस्या पर आशीर्वाद कॉलोनी एवं गांधी नगर के बीच नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने उपअभियंता अनुप पांडे को निर्देशित किए। उन्होंनें स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव से कहा कि वार्डों व कॉलोनी में साफ-सफाई के अलावा भरे पानी की कच्ची नाली खोद कर निकासी कराएं। बर्फानी आश्रम के पास निर्मित शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने तथा शौचालय के मरम्मत कराने महापौर द्वारा निर्देशित किया गया। नीलगिरी पार्क में साफ-सफाई का जायजा लेकर उन्होंने रोड के किनारे से कचरा उठाने, डिवाईडर के दोनों ओर सफाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कौरिनभांठा तालाब के आस पास साफ सफाई करने कचरा तालाब में नहीं डालने लोगों को समझाईश देने वार्ड प्रभारी को निर्देश दिए। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए महापौर मधुसूदन यादव।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *