स्वदेशी जागरण मंच द्वारा युवाओं में स्वदेशी का भाव जगाने के लिए सोमवार को विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वदेशी स्वावलंबन दौड़ का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ की। रैली किशनगंज स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नई चौपाटी रीजनल कॉलेज तक पहुंची। जहां समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ मनोज बहरवाल, प्राचार्य एसपीसी जीसीए थे। विशिष्ट अतिथि विधायक अनिता भदेल थी। अध्यक्षता अधिवक्ता जगदीश राणा व महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान ने की। महानगर संयोजक योगेंद्र सिंह गोयला ने बताया- रैली में स्कूली स्टूडेंट्स, संगठनों व विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। फोटोज में देखें रैली…


