राष्ट्रीय युवा दिवस पर उमरिया में सामूहिक योगाभ्यास:अमर शहीद स्टेडियम में एक हजार लोगों ने किया सूर्य नमस्कार; नियमित योग का संकल्प

उमरिया जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम में आज सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी और अपर कलेक्टर अभय सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने एक साथ प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। योग से बढ़ती एकाग्रता, शरीर रहता स्वस्थ योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, शरीर में दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है और व्यक्ति निरोग रहता है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं और बच्चों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्राणायाम और योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। इस सामूहिक योगाभ्यास में कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल, उमरिया, शासकीय हाई स्कूल लालपुर, आईटीआई उमरिया, पीटीएस उमरिया, स्वराज पब्लिक स्कूल हायर सेकेंडरी विकट गंज, सरस्वती स्कूल उमरिया, हंस वाहिनी उमरिया, पतंजलि योगपीठ, हार्टफुलनेस संस्था और जिला शिक्षा एवं संस्थान उमरिया सहित कई स्कूलों और संस्थाओं के छात्र व सदस्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *