अजमेर में 7 साल के मासूम लड़के से कुकर्म:जान से मारने की धमकी देकर की वारदात, मां की ओर से दर्ज करवाया मुकदमा

अजमेर जिले में 7 साल के मासूम लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित नाबालिग को जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकियां देकर कुकर्म करता रहा। मामले के में नाबालिग की मां की ओर से एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित मां की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मां ने शिकायत देकर बताया कि उसके 7 साल के बेटे को करीब ढाई महीने से एक युवक अपने घर ले जाकर बहला फुसलाकर कुकृत्य कर रहा है। मां ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ के बेटे के द्वारा आरोपी को उसके बेटे के साथ वारदात को अंजाम देते वक्त देख लिया। आरोपी ने बेटे को जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकियां देकर घटना को अंजाम देता रहा। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एडिशनल एसपी प्रियंका कुमावत की ओर से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *