कोटा में जानवर पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर काटा:विरोध में उतरे लोग, थाने के बाहर धरना दिया, आरोपी डिटेन

कोटा जिले के रामगंजमंडी में गायत्री मंदिर के पास शनिवार को गाय पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गाय का पिछला पैर काट गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में आज सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ गौभक्तों व गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पकड़े गए आरोपी का बाजार में जुलूस निकालने की मांग पर अड़े रहे सूचना पर डीएसपी घनश्याम मीणा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। जानकारी के अनुसार घटना वार्ड नंबर 39 की बताई गई। गाय घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक उसके कराहने की आवाजें आईं। बाहर आकर लोगों ने देखा कि गाय के पैर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल गाय को तुरंत रामगंजमंडी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासी विशाल श्रृंगी ने बताया कि गाय हमारी माता है। भगवान श्री कृष्ण भी गौ माता के सामने नतमस्तक रहे हैं गाय के साथ ऐसा होना बहुत गलत है। प्रशासन को समाज को ऐसी सीख देनी चाहिए कि ऐसी घटना करने वाले लोग 10 बार सोचें। आज कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह साढ़े 11 से दोपहर ढाई बजे तक थाने के बाहर धरना दिया है। रामगंजमंडी SHO संदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में कल ही FIR दर्ज कर ली थी। आरोपी को डिटेन कर लिया। धरना दे रहे लोगों से समझाइश की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *