जबलपुर में नहर किनारे मिला महिला का शव:गले पर नाखून के निशान; पति बोला- 2 दिन पहले घर से निकली थी

जबलपुर में सोमवार एक नहर किनारे महिला का शव मिला है। घटना पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडिया बाइपास की है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद मृतका की पहचान सुलोचना बाई के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से कुडंम की रहने वाली थी। शव के गले पर मिले नाखून के निशान पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि नागपुर–रीवा बाइपास से लगभग ढाई सौ मीटर दूर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो महिला के गले पर नाखून के निशान पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि संभवतः महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। 2 दिन पहले घर से निकली थी महिला सुलोचना के पति ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से कुडंम के निवासी हैं। पनागर बाइपास पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कुछ महीने पहले पति, पत्नी और मृतका के माता-पिता आकर रहने लगे थे और वहीं काम करते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला शनिवार शाम को घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि महिला शनिवार शाम बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। टीआई के अनुसार महिला के गले पर मिले निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि संभवतः किसी विवाद के बाद उसकी हत्या की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *