भीलवाड़ा शहर के आजाद चौक में बढ़ते अतिक्रमण और बेतरतीब लगने वाले ठेले थडियों से परेशान व्यापारियों ने आज 1 बजे तक अपना व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिला कलेक्टर और नगर निगम में ज्ञापन दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अतिक्रमण से व्यापार पर असर पड़ रहा व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने करोड़ों रुपए लगाकर यहां दुकान ले रखी है लेकिन ठेले और थडियों के अतिक्रमण से उनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण की परेशानी के चलते आज शहर के आजाद चौक के करीब 100 से ज्यादा व्यापारी और दुकानदारों। इस ने बढ़ते हुए अतिक्रमण का विरोध जताया और विरोध स्वरूप आज दोपहर 1 बजे तक अपनी दुकाने बंद रखी ।इस दौरान सभी व्यापारी इकट्ठा हुए और जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्शाया। आजाद चौक में फोर व्हीलर की एंट्री बंद हो आजाद चौक संगठन के सतीश जेठानी ने बताया कि पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही है लेकिन आजाद चौक में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।हम यह चाहते हैं कि आजाद चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए,आजाद चौक में जो फोर व्हीलर अंदर आते हैं उन्हें रोका जाए।चौक के बाहर कोई पिलर लगा दे जिससे गाड़ियों की एंट्री ना हो, गाड़ियों के आने के लिए दूसरी व्यवस्था की जाए एक तरफ से फोर व्हीलर इन हो और दूसरी तरफ से आउट। सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बंद इसके अलावा यहां जितना भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाए। जिससे हम हमारी गाड़ियां दुकान की वो अंदर सही तरीके से लगा ले, जिससे पूरा आजाद चौक खुल जाएगा।नगर निगम दुकानदारों के बोर्ड लेकर जा रहा है, रसीद बना करके कार्रवाई कर रहा है इसके विरोध में आज हमने 1 बजे तक बाजार बंद किया है, हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम अनिश्चित समय के लिए बंद करेंगे। ठेलों में गैस सिलेंडर से हो सकते हैं हादसे जो रोड पर ठेले घूमते है उन्हे हटाया जाए, रोड पर ठेलों में गेस के सिलेंडर लेकर घूमते हैं उनमें कभी भी आगजनी की घटना हो सकती है उसका कोई जिम्मेदार नहीं है ।आजाद चौक के बाहर भी कई एक्स्ट्रा दुकानें दे रखी है उन्हें भी हटाया जाए और आजाद चौक को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त बनाया जाए।


