जयपुर में हुआ ‘मिसेज इंडिया द गॉडेस सीजन 3’:20 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

जयपुर में ‘मिसेज इंडिया-द गॉडेस सीजन 3’ का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जूरी सदस्य तेओडोरा मिल्टेनोवा और मेलिशा लिन शामिल रहीं। उनके वैश्विक अनुभव और प्रेरणादायक विचारों ने प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाया और आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता की पात्रता को सरल और सशक्त रखा गया, जिसमें विवाहित होना अनिवार्य था, जबकि आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई। 20 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से अलग पहचान बनाई। प्रतियोगिता को सिल्वर और गोल्ड कैटेगरी में विभाजित किया गया, ताकि जीवन के विभिन्न चरणों में खड़ी महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिल सके। इस मंच के संस्थापक मेहर अभिषेक, मधुकमल मोशन पिक्चर्स के फाउंडर हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इस प्रतियोगिता को एक उद्देश्यपूर्ण पहचान दी है। प्रसिद्ध अभिनय गुरु किशोर नामित कपूर से प्रशिक्षित मेहर अभिषेक की सोच ने इस मंच को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाई है। इस सीजन की सफलता में मधुकमल मोशन पिक्चर्स की को-फाउंडर रूश्मि डाके की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। एक सफल पेजेंट टाइटल होल्डर होने के साथ उन्होंने प्रबंधन और मेंटरशिप की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। वहीं को-फाउंडर नीलम रॉय ने भी आयोजन को मजबूती दी। अंतरराष्ट्रीय पेजेंट कोच और मोटिवेशनल स्पीकर लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी ने प्रतियोगियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मंच प्रस्तुति को लेकर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतियोगिता के परिणाम गोल्ड कैटेगरी स्पेशल कैटेगरी विजेताएं आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *