325 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:गोकुलपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा,उद्योग नगर पुलिस ने 2 ATM लुटेरों को पकड़ा

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए 325 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उद्योग नगर थाना पुलिस ने एटीएम लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने 325 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुढाखुर्द निवासी भागचंद मुवाल(52) पुत्र पोखरमल जाट है। SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त करती हुई गुढाखुर्द पहुंची तो वहां पुलिस की गाड़ी को देखकर एक आदमी भागने लगा। जब उसे रुकवाया गया तो उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 325 ग्राम गांजा मिला। अब तक की इनवेस्टीगेशन में आरोपी ने बताया है कि खंडेला साइड से वह किसी आदमी से यह गांजा लेकर आता है और फिर अपने गांव में इसे बेचता है। फिलहाल इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। ATM लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार उद्योग नगर थाना पुलिस ने एटीएम लूट के मामले में दो आरोपियों को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरसद उर्फ मुल्ला और अरसद को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने सीकर के जयपुर रोड पर 12 जुलाई 2025 की अलसुबह STATE BANK OF INDIA के एटीएम को काटकर 32.69 लाख रुपए लूट लिए थे। यह खबर भी पढ़ें : गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा की सीकर कोर्ट में हुई पेशी:8 साल पुराने फायरिंग मामले में लिए बयान, अब 20 जनवरी को होगी सुनवाई सीकर कोर्ट में आनंदपाल गैंग के गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा को पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से बानूड़ा को सीकर कोर्ट लाया गया। यहां कोर्ट में उसकी पेशी हुई। अब मामले में कोर्ट 20 जनवरी को सुनवाई करेगी।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *