बोकारो | करणी सेना की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर दुंदीबाद बाजार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रखर राष्ट्रभक्त, योद्धा व सन्यासी थे। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया। संचालन गोपाल सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सुजीत सिंह ने किया।


