झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति का किया गया गठन

बोकारो | झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति का तृतीय राज्य सम्मेलन सोमवार को बोकारो स्थित बिरसा सेवा आश्रम में संपन्न हुई। सम्मेलन में रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जिले से आई महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली की फुलोडा लकड़ा, सीमा हांसदा और प्रतिभा देवी ने, जबकि संचालन सरिता राज ने किया। पटना से आई मुख्य अतिथि सुनीता कुमारी ने कहा कि झारखंड की महिलाएं, विशेषकर आदिवासी महिलाएं ऐतिहासिक रूप से जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के साथ-साथ कल-कारखानों और मजदूरी जैसे क्षेत्रों में काम कर अपने हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही हैं। यूनियन के प्रदेश महामंत्री डीसी गोहाईं ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज महिलाएं देश और दुनिया के हर क्षेत्र में न केवल अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। बल्कि नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रही हैं। ऐसे में यह महिला सम्मेलन भविष्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पटना से आईं तबस्सुम अली ने भी संबोधित की।​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *