रामचंद्रपुर कॉलेज में मनाया गया युवा दिवस विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शासकीय महाविद्यालय रामचंद्रपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना से हुआ। मनीष देवांगन ने विवेकानंद के व्यक्तित्व और विश्वधर्म सम्मेलन में दिए गए उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कश्यप ने भारतीय संस्कृति और युवाओं के प्रति स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को अवगत कराया। मंच संचालन दीपा यादव व अंजली चरगट ने किया। आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक गुलशन केरकेट्टा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *