जयपुर | रेलवे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट में आकाश साहू और मोहित जंगम मैन ऑफ द मैच रहे। पहले मैच में सिग्नल एंड टेलीकॉम ने डीआरएम को 24 रन से हराया। सिग्नल टेलीकॉम ने 185 रन बनाए। आकाश ने 79 व श्रेयांश शर्मा ने 39 रन बनाए। राममनोहर ने 2 विकेट लिए। डीआरएम टीम 161 रन ही बना सकी। सुखी लोरा ने 44 व अनिल परमार ने 35 रन बनाए। रोनित मीणा ने 4 व सीपी जाट ने 2 विकेट लिए। दूसरे मुकाबले मेडिकल रेलवे ने कमर्शियल टीम को 9 रन से हराया। मेडिकल ने मोहित जंगम के 57 रन से 145 रन बनाए। कृष्णा ने 4 और एस मीणा ने 3 विकेट लिए। कमर्शियल टीम 136 रन ही बना सकी। डॉ. गौरव शर्मा व हर्ष चौधरी ने 3-3 विकेट लिए।


