युवा विनिमय कार्यक्रम में देवेंद्र करेंगे प्रतिनिधित्व

बालोद| नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अंतरराज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए जिले से युवा आइकन देवेंद्र साहू का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देवेंद्र साहू सूरत गुजरात में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 12 से 16 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों के साथ होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच भावनात्मक बंधन, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अन्य राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, भाषाओं, जीवनशैली से रूबरू होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *