कोटा में आज 4 घंटे तक होगी बिजली कटौती:महावीर नगर विस्तार योजना, केशवपुरा, विज्ञान नगर, तलवंडी में रहेगा पावर कट, शटडाउन शेड्यूल जारी

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 2 और 3, संतोषी नगर, केशवपुरा, केशवपुरा सेक्टर-7, विज्ञान नगर सेक्टर 6,7,8 और पीएंडटी कॉलोनी क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: स्वीट होम कॉलोनी, मर्डिया बस्ती, वर्धमान विस्तार, रामचन्द्रपुरा, रामचन्द्रपुरिया, वाल्मीकि कॉलोनी 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: तलवंडी सेक्टर -2 , पीएचईडी, इंद्र विहार, शिव ज्योति स्कूल रोड, ग्लोबल स्कूल रोड, रीको कम्युनिटी हॉल, पीएचईडी इंद्र विहार और रंगबाड़ी, अशोक कॉलोनी, वल्लभ नगर, जंगली शाह बाबा दरगाह के पास, सिंधी कॉलोनी, कृष्णा दूध डेयरी के पास, विमल किराना स्टोर, बापू बस्ती और आसपास के क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9:30 बजे बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: मकबरा थाना मैन रोड, डॉ.गुड्डू वाली गली, अकबर पतंग हाउस के आसपास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: टीचर्स कॉलोनी और केशवपुरा सेक्टर 4, लैंड मार्क सिटी ब्लॉक डी, ई और एफ, कमला उद्यान का कुछ हिस्सा की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक: विनोबा भावे नगर, रंगबाड़ी बालाजी मंदिर, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, सरकारी स्कूल गोबरिया बावड़ी, महावीर नगर प्रथम, रंगबाड़ी योजना मुक्ति धाम रोड की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बालाजी मार्केट, दादाबाड़ी 1 सेक्टर 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी, आकाशवाणी कॉलोनी की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *