ठंडी हवाओं का असर बरकरार, धूप निकलने से मिली राहत:उदयपुर शहर में कोहरे का असर आज नहीं रहा, मौसम साफ हुआ

उदयपुर में आज भी मौसम ठंडा रहा। ठंडी हवाओं के बीच कड़ाके की सर्दी सुबह के समय थी। आज कोहरे का प्रभाव नहीं होने और तेज धूप निकलने से आमजन को राहत मिली। शहर में सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर तेज था। वैसे अमूमन पिछले दिनों से बने तेज कोहरे का असर आज शहरी क्षेत्र में नहीं था। सुबह से मौसम साफ होने से और उसके बाद धूप निकल गई। धूप निकलने के साथ ही सर्दी से काफी राहत मिली। एक तरफ ठंडी हवाओं का असर था तो दूसरी तरफ तेज धूप से लोगों को सर्दी से बचाव हुआ। यहां एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री के करीब रहा। संक्रांति बाद से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। उदयपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्दी का असर बना हुआ है। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर आज सुबह के समय कोहरे का असर था लेकिन कम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *