बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर के पास सूखी लकड़ियां बीनने गया एक 22 साल का युवक अट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। हाइवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। लकड़ियां लेने गया था युवक पुलिस के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं कि बड़ोदिया निवासी ललित (22) पुत्र कचरू अपने घर के पास ही पड़ी लकड़ियां लेने गया था। लकड़ियां उठाने के दौरान उसका ध्यान पास ही लगे ट्रांसफॉर्मर की ओर नहीं गया और वह उसके पास चला गया। ट्रांसफॉर्मर में प्रवाहित हो रहे तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे ललित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम कलिंजरा थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। सोमवार शाम को देरी होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।


