भोपाल में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड किया:पिता बोले- पड़ोसी युवक ने की थी गंदी हरकत; नाबालिग ने मां को बताकर जहर पीया

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली 14 साल की 9वीं की छात्रा ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पी ली। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का कहना है कि बेटी के साथ गांव के युवक ने गंदी हरकत की थी। सुसाइड से पहले बेटी ने मां को पूरे मामले की जानकारी दी थी। मां के किसी को कुछ बताने से पहले ही लड़की ने जहर पी लिया। इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता बोले- छेड़छाड़ से आहत होकर जान दी
छात्रा के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बेटी स्कूल जाने के लिए हर रोज की तरह उठी थी। घर के पास ही टॉयलेट के लिए गई। उस समय करीब 7:45 बजे होंगे। बेटी लौट रही थी, तभी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गंदी हरकत की। घर लौटने के बाद बेटी ने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। मां किसी को कुछ बता पाती, इससे पहले ही बेटी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसको उल्टियां होने लगीं। तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हमीदिया जाने के लिए कहा गया। हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। आरोपी के पिता ने ऑटो से अस्पताल पहुंचाया
नाबालिग के पिता का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि बेटी ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया है। चीख-पुकार सुनते ही आरोपी युवक के पिता और मां भी घर आ गए। उसकी मां बेहद घबराई हुई थीं। वह लगातार बोल रही थी कि यह मेरी बेटी जैसी है, इसे क्या हो गया। उन्होंने अपने पति को ऑटो लाने और अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा था। दोनों पति-पत्नी मेरे साथ हॉस्पिटल तक आए। हमीदिया में बच्ची को एडमिट कराने के बाद लौट गए। शनिवार को पत्नी ने रोते हुए मुझे जानकारी दी कि उन्हीं के बेटे के कारण हमारी बेटी ने कीटनाशक दवा पी। वह उसे परेशान करता था। शुक्रवार को भी छेड़छाड़ के बाद वो बेहद दुखी थी, इसीलिए ऐसा कदम उठाया। पुलिस बोली- मां के बयान के बाद कार्रवाई करेंगे
मामले की जांच कर रहे एएसआई शेर सिंह ने बताया कि, पिता ने गांव के ही युवक कुनाल द्वारा बेटी से छेड़छाड़ करने की बात बताई है। हालांकि पिता ने यह भी बताया कि, यह बात उनकी पत्नी ने उन्हें बताई थी। नाबालिग की मां के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ये भी खबर पढ़ें… 7वीं की छात्रा से रेप, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार सीहोर में 7वीं के छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने छात्रा को बहाने से अपने दोस्त के घर ले जाकर गलत काम किया। आरोपी का एक दोस्त निगरानी करता रहा और दूसरे ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद तीनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *