रायगढ़ में शिक्षक ने गोठान की जमीन पर किया कब्जा:ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की, कब्जा मुक्त कराने की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक शिक्षक ने गोठान में कब्जा कर लिया है। जहां की जमीन को समतलीकरण कर उसमें खेती करने की तैयारी की जा रही है। जिसे देखते हुए सरवानी गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित में शिकायत कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि खरसिया ब्लाॅक के सरवानी गांव में निर्मित सरकारी गोठान को शिक्षक खगेश जायसवाल द्वारा अवैध अतिक्रमण कर निजी उपयोग के लिए मिट्टी और मुरूम निकाल खेती के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गोठान की उपयोगिता समाप्त हो रही है। साथ की योजना का दुरूपयोग भी हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने आवेदन में अवैध कब्जा हटाते हुए शासकीय भूमि पर जनकल्याण एवं शासकीय कार्यों के लिए उपयोग करने की बात कही है। जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या का निराकरण करने का आश्वसन दिया गया है। साल भर पहले यहां आया था मामला
करीब साल भर पहले पुसौर ब्लाॅक के आमापाली में मामला सामने आया था। जहां सरकारी शिक्षक जय प्रकाश पटेल के द्वारा 2 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने रायगढ़-पुसौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। जिसके बाद प्रशासनिक अमले ने जब अवैध कब्जा हटवाया, तब ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *