शाजापुर में मंगलवार दोपहर एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। इस दौरान पहले लोगोंं ने उसपर मिटटी डालकर बुझाने की कोशिश की। इसके बाद धक्का देकर जलते हुए वाहन सामने स्थित एक वाहन वाशिंग सेंटर तक पहुंचाया। इसके बाद तुरंत पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद वाहन को मौके से हटा लिया गया। राजराजेश्वरी मंदिर के पास पुलिया के नीचे दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देखें दो तस्वीरें… एलपीजी गैस के रिसाव की आशंका मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि इस जगह पर अक्सर एलपीजी गैस से चलने वाली गाड़ियां गैस भरवाने आती हैं। आशंका जताई जा रही है कि गैस भरते समय किसी गड़बड़ी या लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है।


